ट्रेन द्वारा माता वैष्णो देवी की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओ के लिए, एक बहुत ही बुरी खबर है। जम्मू तवी रेलवे स्टेशन पर स्टेशन का पुनर्निर्माण का काम होने की वजह से पठानकोट, उधमपुर, जम्मू तवी, और कटरा जाने वाली 65 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। ऐसे में यदि आप ट्रेन द्वारा माता वैष्णो देवी की यात्रा करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
हर साल लाखो की संख्या में श्रद्धालु ट्रेन द्वारा माता वैष्णो देवी की यात्रा करते हैं, जो बजट में और यात्रियों के अनुकूल होता है लेकिन नए साल के शुरआत में ही 50 दिनों के लिए 65 ट्रेनों का रद्द होना श्रद्धालुओ की काफी मुश्किल को बड़ा सकता है। ट्रेनों के रद्द होने की वजह से कश्मीर और वैष्णो देवी की यात्रा करने वाले पर्यटकों को एक झटका सा लगा है। ऐसे में कश्मीर की यात्रा करने वाले पर्यटक प्राइवेट या सरकारी बस सेवा की सहायता ले सकते हैं या फिर फ्लाइट द्वारा कश्मीर और माता वैष्णो देवी की यात्रा कर सकते हैं।
वैष्णो देवी जाने वाली ट्रेने रद्द क्यों हुई
असल में जम्मू रेलवे स्टेशन री-डेवलेपमेंट कार्य के अंतर्गत 6 महीने में जम्मू तवी रेलवे स्टेशन पर चार नए प्लेटफार्म को जोड़ा जाना है, जिस वजह से 16 जनवरी 2025 से 6 मार्च 2025 तक 65 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जो माता वैष्णो देवी की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओ को बहुत बड़ा झटका है। इन रद्द ट्रेनों में सबसे अधिक बन्दे भारत ट्रेने शामिल हैं। तो यदि आप ट्रेन द्वारा वैष्णो देवी की यात्रा करने के बारे में सोच रहे हैं तो ट्रेनों के विकल्प के बारे में जरूर जान लें। ट्रेनों से सम्बंधित सभी जानकारियों को आप irctc की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
अब कैसे करें यात्रा
65 ट्रेने रद्द होने के बाबजूद भी कुछ ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, जिसकी सहायता से श्रद्धालु माता वैष्णो देवी की यात्रा कर सकते हैं। जिनकी जानकारी हम नीचे दे रहे हैं…
- नई दिल्ली से कटरा:- श्री शक्ति एक्सप्रेस (22461/22462)
- नई दिल्ली से जम्मू तवी:- राजधानी एक्सप्रेस (12425/12426)
- नई दिल्ली से कटरा:- बन्दे भारत ट्रेन (22477/22478)
- मुंबई बांद्रा टर्मिनल से कटरा:- (12472/12473)
- आंबेडकर नगर से कटरा:- मालवा एक्सप्रेस (12919/12929)
- सूबेदारगंज से कटरा:- जम्मू मेल (14033/14034)
इन ट्रेनों के अलावा भी बहुत सी ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, जिसकी जानकारी आप irctc की आधिकारिक वेबसाइट पर पढ़ सकते हैं या फिर हेल्पलाइन नंबर 139 पर फोन करके पूछ सकते हैं।
इसके अलावा आप बस या फ्लाइट द्वारा भी कश्मीर और माता वैष्णो देवी की यात्रा कर सकते हैं। आपको दिल्ली से सीधे कटरा के लिए प्राइवेट वॉल्वो बस सेवा और सरकारी बस सेवा मिल जाएगी, जिसकी सहायता से आप यहाँ तक पहुंच सकते हैं।
- निकटतम बस स्टैंड:- कटरा बस स्टैंड
- निकटतम एयरपोर्ट:- जम्मू एयरपोर्ट