यदि आप दिल्ली में किसी यूनिक जगह पर विजिट करना चाहते हैं, जो हरियाली, प्रकृति और पर्यावरण के अनुकूल हो तो आप “भारत दर्शन पार्क” में विजिट कर सकते हैं। भारत की राजधानी दिल्ली में एक ऐसा पार्क बनाया गया है, जिसमें आप भारत में स्थित प्रसिद्ध स्मारकों की प्रतिकृति (Replica) को देख सकते हैं। जिस वजह से इसे “दिल्ली में स्थित मिनी भारत पार्क” के नाम से भी जाना जाता है। इस पार्क को “वेस्ट टु वंडर पार्क (Waste to Wonder Park)” को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जिसमें दुनिया के सभी 7 अजूबो के स्मारकों को ख़राब मटेरियल (Wastage Meterial) द्वारा बनाया गया है।
इस ब्लॉग में हम भारत दर्शन पार्क से सम्बंधित सभी जानकारियों को आपके साथ साझा करेंगे जैसे- भारत दर्शन पार्क कहाँ स्थित है? टिकट प्राइस, टाइमिंग, स्मारक, कैसे पहुंचे? आदि। तो ब्लॉग को अंत तक जरूर पढ़े और यदि आप पार्क से सम्बंधित कुछ और यूनिक चीजे जानते हैं तो हमारे साथ कमेंट के माध्यम से साझा करें…
भारत दर्शन पार्क कहाँ स्थित है?
भारत दर्शन पार्क दिल्ली के पश्चिमी पंजाबी बाग में 8.5 एकड़ में स्थित है। इस पार्क तक पहुंचने के लिए आप मेट्रो की सहायता ले सकते हैं। भारत दर्शन पर के निकटतम मेट्रो स्टेशन पश्चिमी पंजाबी बाग मेट्रो स्टेशन है। यह पार्क से मात्र 800 मीटर की दूरी पर स्थित है। इसके अलावा आप गुलाबी और पीली लाइन वाली मेट्रो लेकर भी यहाँ तक आसानी से पहुंच सकते हैं।
भारत दर्शन पार्क किस थीम पर बनाया गया है?
भारत दर्शन पार्क को दिल्ली में ही बने “वेस्ट टू वंडर पार्क” को देखते हुए बनाया गया है। वेस्ट टू वंडर पार्क में दुनिया के सभी सातो अजूबो को वेस्ट (Waste) मटेरियल द्वारा बनाया गया है। इस पार्क के प्रसिद्ध होने पर दिल्ली की साउथ म्युनिसिपल कारपोरेशन द्वारा भारत दर्शन पार्क को बनाने का काम चालू किया गया।
भारत दर्शन पार्क में भारत के प्रसिद्ध मंदिर, प्रसिद्ध ऐतिहासिक धरोहरों और सांस्कृतिक विरासतों को बनाया गया है। इन सभी स्मारकों को बनाने के लिए ख़राब आयरन मेटेरियल का उपयोग किया गया है। इस पार्क में आप आगरा का राज महल, कोणार्क मंदिर, मीनाक्षी मंदिर, कुतुबमीनार आदि जैसे स्मारकों को देख सकते हैं।
भारत दर्शन पार्क की टाइमिंग
यह पार्क सोमवार को छोड़कर हर दिन खुलता है और इस पार्क की टाइमिंग सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक है। इस बीच में आप कभी भी इस पार्क में विजिट कर सकते हैं।
- टाइमिंग:- 10:00 am से 10:00 pm (मंगलवार से रविवार) सोमवार बंद
भारत दर्शन पार्क टिकट प्राइस
यदि इस पार्क के टिकट की बात की जाए तो इस पार्क का टिकट समय और दिनों पर निर्भर करता है। यदि आप इस पार्क में सामान्य दिन में शाम 5 बजे से पहले विजिट करते हैं तो आपको सामान्य टिकट लेना होगा लेकिन यदि आप वीकेंड डेज (शनिवार और रविवार) पर या फिर गवर्नमेंट हॉलीडेज पर विजिट करते हैं या आप शाम 4 बजे के बाद विजिट करते हैं तो आपको प्रीमियम टिकट लेना होगा। नीचे हम दोनों तरहों के टिकट की जानकारी दे रहे हैं…
टिकट | सामान्य टिकट | प्रीमियम टिकट |
---|---|---|
वयस्क (12 से 60 साल उम्र तक) | 100 रुपये | 150 रुपये |
सीनियर सिटीजन (60 साल से अधिक) | 50 रुपये | 75 रुपये |
बच्चे (3 से 12 साल तक) | 50 रुपये | 75 रुपये |
बच्चे (3 साल से कम) | फ्री | फ्री |
म्युनिसिपल डिपार्टमेंट चिल्ड्रन | फ्री | फ्री |
E-Cart टिकट
यदि आप चलने में असमर्थ हैं या फिर आपके साथ छोटे-छोटे बच्चे हैं तो आप E-Cart गाड़ी का उपयोग कर सकते हैं, जिसकी सहायता से आप पूरे पार्क में घूम सकते हैं।
टिकट | सामान्य टिकट | प्रीमियम टिकट |
---|---|---|
वयस्क | 50 रुपये | 75 रुपये |
बच्चे | 25 रुपये | 50 रुपये |
भारत दर्शन पार्क विजिट करने का सबसे अच्छा समय
इस पार्क में विजिट करने का सबसे अच्छा समय 5 बजे के बाद शाम का होता है। शाम के वक़्त में जब स्मारकों में लाइट जलती है तो ये स्मारक और भी ज्यादा खूबसूरत नज़र आते हैं। इसके अलावा सीजन के हिसाब से बात की जाए तो अक्टूबर से मार्च का समय दिल्ली में घूमने के लिए सबसे अनुकूल होता है।
भारत दर्शन पार्क में बने स्मारक
यह पार्क 2021 में बनकर तैयार हुआ और इस पार्क का उद्घाटन गृहमंत्री श्री अमित शाह जी द्वारा किया गया। जब इस पार्क को बनाया गया था तब इस पार्क में कुल 21 स्मारक थे लेकिन अब हल्के-हल्के पार्क में नए और भी स्मारकों को बनाया गया है। इस पार्क में एंट्री करते ही आप अरुणाचल प्रदेश में स्थित तवांग गेट की प्रतिकृति को देख सकते हैं।
जैसे-जैसे आप पार्क के अंदर जायेंगे आपको बहुत से स्मारक देखने को मिल जायेंगे जैसे- गेटवे ऑफ़ इंडिया, हवा महल, गोल गुम्बज, कुतुबमीनार, नालंदा महाविद्यालय, जलियांवाला बाग, मीनाक्षी मंदिर, बद्रीनाथ धाम, रामेश्वरम, जगन्नाथ पूरी, द्वारकाधीश, वट वृक्ष, देवघर मंदिर, हम्पी रथ, लाल किला, चार मीनार आदि।
भारत दर्शन पार्क में क्या-क्या कर सकते हैं?
यदि आप फैमिली के साथ पिकनिक एन्जॉय करना चाहते हैं या फिर भारत के इतिहास, संस्कृति, और यहाँ की विरासत के बारे में जानना चाहते हैं तो आप भारत दर्शन पार्क में विजिट कर सकते हैं। इस पार्क में बनाये गए स्मारकों के बारे में बहुत सी जानकारी दी गयी है, जिसके बारे में आप पढ़ सकते हैं। इसके साथ ही पार्क में बच्चो के लिए एक अलग से पार्क बनाया गया है, जिसमें कुछ झूले भी लगे हुए हैं जो बच्चो के लिए काफी अच्छे हैं। पार्क में कुछ फ़ूड आउटलेट्स भी हैं जहाँ आप हल्का-फुल्का खाना खा सकते हैं।
भारत दर्शन पार्क कैसे पहुंचे?
इस पार्क तक आप दिल्ली मेट्रो की सहायता द्वारा आसानी से पहुंच जायेंगे। इस पार्क के सबसे निकटतम मेट्रो स्टेशन पश्चिमी पंजाबी बाग मेट्रो स्टेशन है, जो पार्क से मात्र 800 मीटर की दूरी पर स्थित है। इसके अलावा आप बस की सहायता भी ले सकते हैं जो आपको दिल्ली के विभिन्न हिस्सों से सीधे पंजाबी बाग के लिए मिल जाएगी। पंजाबी बाग बस स्टैंड भारत दर्शन पार्क से मात्र कुछ मिनटो को दूरी पर स्थित है। जिसे आप पैदल ही पूरा कर सकते हैं।
- निकटतम मेट्रो स्टेशन:- पश्चिमी पंजाबी बाग मेट्रो स्टेशन
- निकटतम बस स्टैंड:- पंजाबी बस स्टैंड