कर्नाटक की राजधानी बैंगलोर से 150 किलोमीटर की दूरी पर एक बहुत ही खूबसूरत और शाही शहर स्थित है, जिसे “महलों का शहर” भी कहा जाता है। हम बात कर रहे हैं कर्नाटक के “मैसूर” शहर की, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत के अलावा वास्तुशिल्पकला के लिए जाना जाता है। यह शहर यहाँ आने वाले हर पर्यटक को एक ऐसा अनुभव प्रदान करता है जो उसकी ज़िन्दगी का खूबसूरत हिस्सा बन कर रह जाता है।
मैसूर में प्राकृतिक प्रेमियों के लिए बृन्दावन गार्डन और चामुंडा पहाड़ी पर स्थित चामुंडा मंदिर है तो ऐतिहासिक स्थलों को देखने में रूचि रखने वाले लोगो के लिए मैसूर पैलेस (अम्बा पैलेस), ललिता पैलेस और जगन मोहन पैलेस जैसे स्थल हैं। इसके अलावा मैसूर कुछ एडवेंचर प्लेसेस भी पर्यटकों के लिए पेश करता है, जिसमे वैक्स म्यूजियम, हॉरर म्यूजियम, मैसूर चिड़ियाघर आदि शामिल हैं। ये सभी स्थान मैसूर को सोलो ट्रैवेलर और फैमिली के साथ विजिट करने वाले पर्यटकों के लिए एक आदर्श स्थान के रूप में पेश करते हैं।
इस ब्लॉग में हम मैसूर के पर्यटक स्थलों (Best places to visit in Mysore) के बारे में जानेंगे। हम इन स्थलों की टाइमिंग, एंट्री टिकट चार्ज के साथ-साथ स्थलों का आकर्षण को उसके इतिहास के बारे में भी जानेंगे। जिससे आप अपनी मैसूर की ट्रिप में इन जगहों को शामिल कर सकें। तो आईये जानते हैं मैसूर की खूबसूरत जगहों के बारे में…
1. श्री चमराजेन्द्र जूलॉजिकल गार्डन (मैसूर ज़ू)
इस ब्लॉग में हम मैसूर की जो पहली जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, वो है मैसूर चिड़ियाघर। मैसूर रेलवे स्टेशन से मात्र 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह ज़ू एक एडवेंचर प्लेस है। यहाँ आप भारत के साथ-साथ देश-विदेश से लाये गए बहुत से जानवरो को देख सकते हैं। इस ज़ू में आप बंगाल टाइगर, हिप्पोपोटेमस, एक और दो सींग वाला गेंडा, जिराफ, अफ्रीकन हाथी, चिम्पैंजी, के अलावा बहुत सी प्रजाति की चिड़ियों को देख सकते हैं। यह ज़ू मंगलवार के अलावा सभी दिन खुलता है, तो आप इस दिन को छोड़कर इस ज़ू में आने का प्लान करें।
- एंट्री टिकट:- 100 रुपये प्रति व्यक्ति
- कैमरा चार्ज:- 200 रुपये (वीडियो कैमरा) 100 रुपये (फोटो कैमरा)
- ज़ू टाइमिंग:- 8:30 AM से 5:30 PM
- ज़ू ओपनिंग डे:- बुधवार से सोमबार (मंगलवार को ज़ू बंद रहता है)
- निकट आकर्षण:- Lokranjan aqua world (आप इसमें समुद्री जीवे से लेकर सुमद्र के नीचे की दुनिया को देख सकते हैं। इसका टिकट 300 रुपये प्रति व्यक्ति है।)
3. रेल म्यूजियम
मैसूर रेलवे स्टेशन के बाहर सामने रेल म्यूजियम स्थित है, जो मैसूर आने वाले पर्यटकों को बहुत आकर्षित करता है। यह फैमिली के साथ विजिट करने के लिए एक अच्छी प्लेसेस है। इस म्यूजियम में आप पुराने जमाने के रेल इंजनों को देख सकते हैं जिसमे सबसे प्रमुख स्टीम इंजन है। इस म्यूजियम की सबसे अच्छी बात यह है की आप इन इंजनों को देखने के साथ-साथ इनपर चढ़कर फोटो भी क्लिक करा सकते हैं।
इस रेल म्यूजियम में रेस्टोरेंट के अलावा एक रेल कैफ़े बना हुआ है, जिसमे आप कुछ फ़ूड खा सकते हैं। इस म्यूजियम में सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र टॉय ट्रेन रहती है, जिसमे बैठ कर आप पूरे म्यूजियम में घूम सकते हैं। टॉय ट्रेन का टिकट म्यूजियम के टिकट में शामिल होता है।
- रेल म्यूजियम टिकट चार्ज:- 50 रुपये प्रति व्यक्ति (टॉय ट्रेन की एक राइड के साथ)
- रेल म्यूजियम टाइमिंग:- सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक
- आकर्षण:- टॉय ट्रेन का सफर और रेल कैफ़े
3. मैसूर पैलेस (अम्बा विलस पैलेस)
मैसूर में सबसे ज्यादा विजिट की जाने वाली और पर्यटकों को सबसे ज्यादा आकर्षित करने वाली जगह मैसूर पैलेस है। यह मैसूर का सबसे बड़ा पैलेस है जिसे 14 वीं शताब्दी में मैसूर के राजा द्वारा लकड़ी से बनवाया गया था लेकिन इसके वर्तमान स्वरूप को 1897 से लेकर 1912 के बीच में बनवाया गया है। इस पैलेस में 340 कमरे सहित बहुत से हॉल और गलियारे हैं। यदि आप पुराने जमाने के राजसी वैभव शैली को देखना पसंद करते हैं तो आप इस पैलेस में जरूर विजिट करें। इस पैलेस का आकर्षण यहाँ होने वाला साउंड और लाइट शो है जो इंग्लिश और कन्नड़ भाषा में होता है।

आप जब इस पैलेस में विजिट करेंगे तो आप इसके अंदर बहुत से मंदिरो को देख सकते हैं जिसमे राजा-महाराजाओ के समय की एंटीक चीजों को रखा गया है। इसके अलावा पैलेस में पिक्चर गैलरी भी बनी हुयी है जिसमे आप पुराने जमाने के राजा महाराजो के अलावा ब्रिटिश अफसरों के पिक्चर को देख सकते हैं।
- मैसूर पैलेस टिकट प्राइस:- 100 रुपये प्रति व्यक्ति
- मैसूर पैलेस टाइमिंग:- सुबह 10:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक
- मैसूर पैलेस लाइट एंड साउंड शो टाइमिंग:- रात 7 बजे से 8 बजे तक
- आकर्षण:- रात में होने वाला लाइट एंड साउंड शो
4. चामुंडेश्वरी मन्दिर
मैसूर से 13 किलोमीटर की दूरी पर चामुंडा पहाड़ी पर एक बहुत ही पौराणिक मंदिर स्थित है, जो “चामुंडेश्वरी मंदिर” के नाम से जाना जाता है। यह बहुत ही पौराणिक और प्राचीन मंदिर है और इस मंदिर से सम्बंधित एक प्राचीन कहानी बताई जाती है। इस मंदिर के बारे में ऐसा कहा जाता है की यही वह जगह है, जहाँ माता दुर्गा ने चामुंडा रूप धारण करके राक्षस महिषासुर का वध किया था। यह सात मंज़िला मंदिर दक्षिण वास्तुकला का खूबसूरत उदाहरण प्रदर्शित करता है।
इस मंदिर का प्रवेश द्वार चांदी धातु द्वारा निर्मित है जो इस मंदिर की खूबसूरती में चार-चाँद लगा देता है। इस मंदिर में दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओ की बहुत भीड़ रहती है इसलिए आप सुबह जल्दी इस मंदिर में आने की कोशिश करें। इस मंदिर में सुबह में विजिट करने का एक और फायदा होता है, जो यह है की इस मंदिर से कुछ दूरी पर नीचे की ओर एक व्यू पॉइंट बना हुआ है, जहाँ से आप पूरे मैसूर का व्यापक दृश्य देख सकते हैं। व्यू पॉइंट पर दो दूरबीन (binoculars) लगाई गयीं हैं जिसके द्वारा आप मैसूर के खूबसूरत दृश्यों को देख सकते हैं।
- मंदिर VIP टिकट चार्ज:- 100 रुपये प्रति व्यक्ति
- कैसे पहुंचे?:- मैसूर रेलवे स्टेशन या फिर गाँधी स्क्वायर मार्केट से आप इस मंदिर के लिए शेयरिंग ऑटो या प्राइवेट गाड़ी लें सकते हैं।
5. वृन्दावन गार्डन
कृष्णा सागर डैम के पास बना वृन्दावन गार्डन मैसूर की दूसरी सबसे ज्यादा विजिट की जाने वाली जगह है। यह मैसूर का सबसे पुराना और बड़ा गार्डन है, जो अब फोटोज के अलावा साउंड & लाइट फाउंटेन शो के लिए जाना जाता है। इस गार्डन में विजिट करने का सबसे अच्छा समय शाम का है, क्योंकि शाम में सूर्योस्त के साथ फाउंटेन लाइट शो देखना बहुत खूबसूरत एहसास होता है। यह पार्क दो भागो में विभाजित है, जिसमे एक भाग में साउंड एंड फाउंटेन लाइट शो होता है जबकि दूसरे भाग में छोटे-छोटे फूलों की क्यारी के साथ छोटे-छोटे फाउंटेन और फोटो & सेल्फी पॉइंट हैं।
- मैसूर वृन्दावन गार्डन टिकट प्राइस:- 50 रुपये प्रति व्यक्ति
- कैमरा चार्ज:- 100 रुपये प्रति व्यक्ति
- आकर्षण:- साउंड & फाउंटेन लाइट शो
- विजिट करने का सबसे अच्छा समय:- शाम का
- साउंड एंड फाउंटेन लाइट शो टाइमिंग:-

6. सेंट फिलोमेना चर्च
मैसूर में एक विश्व प्रसिद्ध चर्च भी स्थित है, जो अपनी खूबसूरत कैथोलिक बनावट के लिए जाना जाता है। सेंट फिलोमेना चर्च दुनिया के सबसे बड़े चर्चो में से एक है, जिसे1841 में बनवाया गया था और इसकी ऊंचाई 175 फिट है। इस चर्च में बहुत सी मूवीज की शूटिंग हो चुकी है लेकिन सबसे ज्यादा प्रख्यात यह अमर अकबर एंथोनी मूवी के बाद हुआ। यह चर्च एक बहुत पुरानी ऐतिहासिक विरासत है जो बीते हुए कल की कुछ कहानियों को लपटे हुए है।
इस चर्च का बाहरी आवरण जितना सुन्दर है उतना ही सुन्दर इसका आंतरिक आवरण है और इस चर्च में कुछ समय रूककर प्रार्थना करना एक अलग एहसास देता है। इसके अलावा आप चर्च में कुछ फोटो भी क्लिक करा सकते हैं और अपनी यादों को फोटो के जरिये संजो के रख सकते हैं।
7. सैंड म्यूजियम
मैसूर में एक खूबसूरत सैंड म्यूजियम भी स्थित है, जो मैसूर रेलवे स्टेशन से लगभग 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस म्यूजियम में आप रेत से बनी 3D पेंटिंग को देख सकते हैं। इस म्यूजियम को कलाकार Gwari M.N द्वारा बनाया गया है, जिसमे भगवान गणेश, हसते हुए बुद्धा, माँ चामुंडा, मैसूर राजा नरसिम्हा, मैसूर दशहरा मेला, महाभारत दृश्य (अर्जुन और कृष्णा कुरुक्षेत्र भूमि दृश्य) के अलावा सैंटा क्लॉस और टॉम & जेरी कार्टून्स की रेत की 3D आकर्तियों को बनाया गया है। यदि आप मैसूर में कुछ अलग और दिलचस्प चीज देखना और उनके साथ फोटो क्लिक करना चाहते हैं तो आपको इस म्यूजियम में जरूर विजिट करना चाहिए।
- सैंड म्यूजियम टिकट प्राइस:- 60 रुपये प्रति व्यक्ति
- सैंड म्यूजियम टाइमिंग:- सुबह 8:30 बजे से 6:30 बजे तक
8. ललिता महल
यह मैसूर का दूसरा सबसे बड़ा महल हैं और इस महल में बहुत सी मूवीज की शूटिंग हो चुकी है लेकिन पर्यटकों के बीच यह पैलेस KGF मूवी के बाद प्रसिद्ध हुआ। KGF मूवी में इस महल को रॉकी का पैलेस दिखाया गया है। अब इस पैलेस को एक होटल में बदल दिया गया है लेकिन आप फिर भी इसके कुछ हिस्सा में विजिट कर सकते हैं। इसका एंट्री टिकट 100 रुपये प्रति व्यक्ति है जिसके साथ आपको इस पैलेस में चाय और बिस्कुट कम्प्लीमेंट्री के तौर पर मिलते हैं।
- टिकट प्राइस:- 100 रुपये प्रति व्यक्ति
9. करंजी लेक नेचर पार्क
यदि आप प्रकर्ति प्रेमी हैं और आपको नेचर के बीच में कुछ समय बिताना अच्छा लगता है तो आप करंजी लेक नेचर पार्क में आ सकते हैं। यह मैसूर की बहुत ही खूबसूरत जगह में से एक है, जहाँ आप झील के किनारे बैठकर पंछियों को देख सकते हैं। इस नेचर पार्क में एक पक्षी घर बना हुआ है, जहाँ आप विभिन्न प्रजाति के पक्षियों को देख सकते हैं और उनके साथ फोटो क्लिक करा सकते हैं। इस पार्क में बनी झील में आप बोटिंग भी कर सकते हैं, जो आपको एक खूबसूरत एहसास प्रदान करता है। यह फैमिली के साथ विजिट करने के लिए एक आदर्श स्थान है।
- कैसे पहुंचे?:- यह पार्क मैसूर ज़ू के पास ही स्थित है तो आप लोकल ऑटो द्वारा आसानी से पहुंच सकते हैं।
10. जगन मोहन पैलेस
जगन मोहन पैलेस मैसूर का तीसरा सबसे बड़ा पैलेस है। इस पैलेस में आप मैसूर की शाही इतिहास की झलक देख सकते हैं। इस पैलेस में बनी आर्ट गैलरी, मैसूर की रॉयल फैमिलीज़ की वैभव शाली विरासत को प्रदर्शित करती है। यह पैलेस मैसूर रेलवे स्टेशन से मात्र 1.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और आप यहाँ तक पैदल या फिर शेयरिंग ऑटो द्वारा आसानी से पहुंच सकते हैं।
- एंट्री टिकट प्राइस:- 60 रुपये प्रति व्यक्ति
- टाइमिंग:- सुबह 8:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक
और पढ़े:- दार्जीलिंग की बेस्ट प्लेसेस के बारे में
11. श्री सच्चीदानंद आश्रम
यदि आप पूरे मैसूर में किसी शांत और प्रकृति से घिरे हुए जगह की तलाश में हो, तो आपको श्री सच्चिदानंद आश्रम में आना चाहिए। इस आश्रम में प्रवेश करते ही आपको सबसे पहले एक मंदिर देखने को मिलेगा, जहाँ आप हनुमान जी के दर्शन कर सकते हैं। मंदिर में दर्शन करने के बाद आप आश्रम में बने सुखवना और बोन साई गार्डन में विजिट कर सकते हैं, जिसका चार्ज 50 रुपये प्रति व्यक्ति है।
यह गार्डन दो भागो में विभाजित है जिसमें एक भाग में बोन साई गार्डन है जिसमे आप बहुत से अलग-अलग प्रजाति के छोटे पौधों को देख सकते हैं, जिनकी उम्र बहुत लम्बी है लेकिन उनका साइज बहुत छोटा है। इस गार्डन के दूसरे सुखवना भाग में आप अलग-अलग प्रजाति के बड़े आकर के तोतो को देख सकते हैं। जो देखने में बहुत सुन्दर और आकर्षक लगते हैं और आप इन्हे अपने हाथ पर बिठा कर फोटो क्लिक करा सकते हैं।
- टिकट प्राइस:- 50 रुपये प्रति व्यक्ति
- आकर्षण:- छोटे आकर के बड़े उम्र के पौधे और आकर्षक तोते
12. वैक्स म्यूजियम
यदि आप मैसूर में कुछ अलग और दिलचस्प चीजे देखना चाहते हैं तो आप मैसूर वैक्स म्यूजियम में विजिट कर सकते हैं। इस म्यूजियम में बहुत से सेलिब्रिटीज की मोम के स्टेचू बनाये गए हैं। इसके अलावा इस म्यूजियम के एक हिस्से में हॉरर हाउस और गेम जोन भी बनाया गया है। हॉरर हाउस का टिकट 60 रुपये प्रति व्यक्ति है और गेम जोन में अलग-अलग गेम के हिसाब से टिकट प्राइस है। यदि आप वैक्स म्यूजियम और हॉरर हाउस दोनों का एक साथ कॉम्बो टिकट लेते हैं तो आपको यह 100 रुपये प्रति व्यक्ति पड़ेगा। तो आप कुछ एडवेंचर करने के लिए वैक्स म्यूजियम में विजिट कर सकते हैं।
- वैक्स म्यूजियम टिकट प्राइस:- 60 रुपये प्रति व्यक्ति
- हॉरर हाउस टिकट प्राइस:- 60 रुपये प्रति व्यक्ति
13. गाँधी स्क्वायर मार्केट (मैसूर मार्केट)
मैसूर में शॉपिंग करने और यहाँ का लोकल फ़ूड टेस्ट करने के लिए आप मैसूर मार्केट में जरूर विजिट करें। यह मैसूर रेलवे स्टेशन से मात्र आधे किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहाँ आप मैसूर की सबसे प्रसिद्ध मिठाई “पाक मिठाई” का टेस्ट ले सकते हैं इसके अलावा यहाँ पर आप अपने प्रियजनो के लिए कुछ लोकल गिफ्ट खरीद सकते हैं। तो मैसूर की ट्रिप में आप शाम का कुछ वक़्त इस मार्केट में भी बिताएं।
कुछ अन्य जानकारी
मैसूर कैसे पहुंचे?:-
यदि आप कर्नाटक के अलावा किसी राज्य से आ रहे हैं तो फ्लाइट और रेल का माध्यम सबसे अच्छा होता है मैसूर तक पहुंचने का। मैसूर में एयरपोर्ट मौजूद है लेकिन सीधे फ्लाइट मैसूर के लिए उपलब्ध नहीं होती हैं इसलिए आप फ्लाइट द्वारा कर्नाटक की राजधानी बैंगलोर तक आ सकते हैं। इसके अलावा देश के बहुत से हिस्सों से मैसूर और बैंगलोर के लिए सीधे ट्रेनें उपलब्ध हैं जिनका आप उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा दिल्ली जैसे शहरों से आप बस द्वारा भी सफर तय कर सकते हैं।
मैसूर आने का सबसे अच्छा समय:-
जुलाई से जनवरी